Monday, May 20, 2024
बस्ती मण्डल

संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न हुआ

गायघाट। गुरु ही पूर्ण ब्रह्म है,गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती। हमारी संस्कृति और संप्रभुता को अक्षुण बनाए रखने में गुरुओं ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है।
यह बाते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक लाल जी भाई ने कही। वे शनिवार को पियारेपुर गांव में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गुरुगोविंद सिंह के देश व धर्म की रक्षा के लिए त्याग व बलिदान की कथा का जानकारी दी। और हिंदुओ की अस्मिता पर हो रहे प्रहारों से जागरूक रहने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से खंड कार्यवाह राजेश दिवेदी,नंद किशोर शुक्ला, देवानंद त्रिपाठी,सदानंद त्रिपाठी,विष्णु दत्त शुक्ला, आलोक त्रिपाठी, भग्गू लाल अग्रहरी,धर्मेंद्र यादव,अनिल यादव,नकुल, रामा त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।