Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

शिवपूजन राजभर का भव्य स्वागत

बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवपूजन राजभर के नामित एवं कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जनपद-बस्ती के प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा बस्ती की सीमा प्रवेश घघौवा पुल से गाजे-बाजे के साथ छावनी चौराहा, हर्रैया, महराजगंज, कप्तानगंज, तिलकपुर, गोटवा, फुटहिया, मूड़घाट, बड़ेवन, दीवानी कचेहरी गेट नं0-2 तथा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात निवास स्थान ग्राम-दौलतपुर जाते समय रौता चौराहा, रैपुरा जंगल, मनौरी चौराहा, भिटिया चौराहा तथा अपने ग्राम पंचायत-दौलतपुर में ग्रामवासियों एवं प्रधान प्रतिनिध विनय यादव के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत के दौरान उ0प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिवपूजन राजभर ने कहा कि पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा स्वागत से अभिभूत हूं तथा उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को आप तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। सरकार का नारा है, सबका साथ, सबका विश्वास के आधार पर कार्य करूंगा।
जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम जनमानस के विकास के लिये कार्य कर रही है। उसी का परिणाम है कि शिवपूजन राजभर जैसे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी के साथ सुशोभित किया गया है। स्वागत के दौरान मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख विक्रमजोत के0के0 सिंह, ब्लाक प्रमुख सांऊघाट अभिषेक कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय, अखण्ड प्रताप सिंह, विनय यादव, बसन्त लाल राजभर, राजेश पाण्डेय, अरविन्द राजभर, बलराम गौड़, वीरेन्द्र राजभर, राजकुमार, दुर्गा प्रसाद, रामचन्दर एडवोकेट, रामपाल, प्रभात कुमार राजभर, चन्द्रकान्त चौधरी प्रधान, मुनीराम, विजय राजभर, रामअजोर, मेषराज राजभर, वंशराज राजभर तथा रमेश यादव प्रधान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।