Sunday, June 30, 2024
बस्ती मण्डल

कोरोना के बदलते स्वरूप से हर व्यक्ति को सुरक्षित रखने का सर्वश्रेष्ठ साधन यज्ञ है-राधेश्याम आर्य

बस्ती। कोरोना के बदलते स्वरूप से हर व्यक्ति को सुरक्षित रखने का सर्वश्रेष्ठ साधन यज्ञ है। यह हमें हर तरह के विषाणुओं के संक्रमण से बचाता है। जितना ज्यादा यज्ञाग्नि तेज होती है पदार्थों को उतने ही अधिक परमाणुओं में विखण्डित कर पर्यावरण को रोगमुक्त करने में सहायता मिलती है। यह बातें अचार्य देवव्रत व राधेश्याम आर्य ने माली टोला बस्ती में कोरोना मुक्ति यज्ञ के दौरान लोगों को समझाते हुए कही। पुरोहितों ने लोगों को अपने पूजा पाठ में नित्य स्वाध्याय को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती ने बताया कि आर्य समाज जन जन को निरोगी एवम पवित्र हृदय बनाना चाहता है ताकि सब मिल कर श्रेष्ठ भारतवर्ष के निर्माण में अपना योगदान कर सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से घनश्याम आर्य, मीना देवी, मोहिनी, नन्दिनी व आयुषी सहित अनेक लोग सम्मिलित रहे।