Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

जनकल्याणकारी नीतियों की देन है पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय- अनूप गुप्ता

बस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी नीतियों से संभव हुआ है। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर रविवार को प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की ऐतिहासिक जीत का श्रेय पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री के कुशल निर्देशन को जाता है।
कहा कि स्थानीय स्तर पर जिस तरह से जनप्रतिनिधियों और संगठन ने शानदार प्रदर्शन किया है उससे आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए उत्साह का वातावरण तैयार हुआ है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की जनता पार्टी के साथ थी और अभी भी पूरे विश्वास के साथ है। सपा, बसपा, कांग्रेस जैसे दलों ने लोगों को ठगने का काम किया है। क्षेत्रीय दलों ने लोगों को धर्म, जाति, अलगाव के नाम पर बांटा है। जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे को धरातल पर उतार कर काम कर सर्वसमाज के उत्थान के लिए काम कर रही है। पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाएं। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी मौजूद रहे।
इसी कड़ी में दुष्यंत विक्रम सिंह, अनिल दूबे, मनमोहन त्रिपाठी, अभिषेक कुमार, राजकुमार शुक्ल, विद्यामणि सिंह, मनीष चौबे, संजय जायसवाल, अमित सिंह के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यककर्ताओं ने बड़ेबन चौराहे पर उनका स्वागत किया।