Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

वन विहार बस्ती में आयोजित वन महोत्सव/स्मृति वाटिका की स्थापना

बस्ती। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग श्रीमती बीना कुमारी मीना ने ग्राम आसपुर वन विहार बस्ती में आयोजित वन महोत्सव/स्मृति वाटिका स्थापना के अवसर पर देववृक्ष पीपल को रोपित कर महोत्सव का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव के साथ जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने बकइन का, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कटहल का, प्रभागीय वनाधिकारी नवीन कुमार शाक्य ने महोगनी का पौधा रोपित कर महोत्सव को भव्यता प्रदान की। वन महोत्सव की अग्रिम पंक्तियों में सदर विधायक दयाराम चौधरी एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने भी पौधरोपण किया। श्रीमती विश्वप्रभा पाण्डेय द्वारा एक पौधा रोपित किया गया जो उन्होंने हाल ही में कोरोना से मृत हुए अपने पति की स्मृति में लगाया।
जनपद में वृहद वृक्षारोपण के इस उत्सव में एसडीएम सदर आशाराम वर्मा, उपायुक्त खाद्य एवं रसद सत्येन्द्र कुमार, डीएसओ रमन मिश्र, स्टाम्प एआईजी मनोज कुमार शुक्ला, डिप्टी आरएओ गोरखनाथ त्रिपाठी, आरएमओ राजीव मिश्र, उपायुक्त मनरेगा इन्द्रपाल सिंह यादव, सब रजिस्ट्रार जितेन्द्र तिवारी, अन्य अधिकारीगण तथा वन विभाग के अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे।