Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

सपा के सदस्यों में हुई सेंधमारी- महेंद्र यादव

बस्ती: बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का परिणाम हुआ घोषित। भाजपा प्रत्याशी संजय चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीते। उन्हें 39 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी को महज चार वोट मिले। सपा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को खुद के 17 वोटों में से मिले महज 4 मत। सपा के सदस्यों का ही वोट न मिलने पर समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने शायरी अंदाज में कहा,”आंधियों के डर से अपने ही पेड़ो से अब कुछ परिंदों ने अपना ठिकाना बदल लिया| हवा में रहना भी है उड़ना भी उन्हे जब…हवा के झोंकों से खुद को डरा लिया।