Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा विंग का गठन

बस्ती। मालवीय रोड स्थित बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय पर युवा विंग की बैठक हुई जिसमें डा. अरविन्द चौधरी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ आदित्य कसौधन को संगठन मंत्री, पशुपति चौरसिया को नगर मंत्री, शम्भूनाथ कसौधन को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी। जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौरसिया ने कहा निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन बाहर का रास्ता दिखायेगा।

सक्रियता से ही संगठन की पहचान होती है। नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने नये पदाधिकारियों को उनके दायित्व से अवगत कराते हुये सांगठनिक कार्य तेज करने को कहा। उन्होने कहा व्यापारियों की समस्याओं को उचित फोरम पर उठाना और उनका निराकरण कराना पदाधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिये। इस अवसर पर रवि चौधरी, शिवा सिंह कसेरा, नागेन्द्र प्रसाद मिश्रा, सौरभ कसौधन, पवन श्रीवास्तव, आकाश गुप्ता, अखिलेश राज, सचिन आदि मौजूद रहे।