Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

गोपेश्वर त्रिपाठी का जोरदार स्वागत

संतकबीरनगर/ कांटे।(संवाददाता)भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पुनः नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रिय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी के जनपद आगमन पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ अपने क्षेत्र के क्षेत्रिय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। वहीं पटखोली गांव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया व राकेश मिश्रा के घर कार्यकर्ता परिचय , माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात को भी सुना गया , लखनऊ से गोरखपुर जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग 28 कांटे चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुनः नवनियुक्त किसान मोर्चा के क्षेत्रिय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी का फूलों मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय,जिला उपाध्यक्ष वैजनाथ पाठक ,कांटे मंडल अध्यक्ष कमलेश किसान, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र पांडेय, मंडल महामंत्री विजय सिंह, मनीष अग्रहरि,किसान मोर्चा के महामंत्री विजय पांडेय,सत्यप्रकाश पाठक, रजनीश त्रिपाठी ,अनुज कुमार, मनीष तिवारी, आदि कार्यकर्ता गण शामिल रहे।