Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

किसान अन्नदाता होता है उनके हितों की रक्षा करने के लिए हमें सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा यज्ञ से प्राप्त होती है-गोपेश्वर त्रिपाठी

बस्ती। आर्य समाज द्वारा चलाये जा रहे कोरोना मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को घनश्याम आर्य के नेतृत्व में माली टोला व राम जानकी मंदिर गाँधी नगर बस्ती में गोपेश्वर त्रिपाठी को भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में किया गया। यज्ञ में वैदिक मंत्रों से उनके यशश्वी जीवन की कामना करते हुए आहुतियाँ दी गईं। लोगों द्वारा ईश्वर से उन्हें उत्तम, बल, पराक्रम, और शिवसंकल्प प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। यज्ञ कराते हुए योग शिक्षक व पुरोहित गरुण ध्वज पाण्डेय ने कोरोना नाशक सामग्री से आहुतियाँ दिलाईं। अपने उदबोधन में गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि किसान अन्नदाता होता है उनके हितों की रक्षा करने के लिए हमें सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा यज्ञ से प्राप्त होती है। किसानों की हितों के लिए सदा समर्पित रहूँगा। अचार्य आदित्यनारायण गिरी ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए हमे योग, यज्ञ आयुर्वेद व वैक्सीन का सहारा लेना चाहिए ताकि इसका हम पर प्रभाव न पड़े। कल का यज्ञ सुर्तीहट्टा बस्ती में यज्ञ का आयोजन किया गया है। ओम प्रकाश आर्य ने गोपेश्वर त्रिपाठी को नए पद के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह यज्ञ अभी अनवरत चलता रहेगा। ग्राम पंचायत स्तर पर भी इसके प्रसार के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ चंद्रप्रकाश दुबे, धर्मेंद्र कुमार दीपक सोनी, अभिषेक त्रिपाठी, अभीष्ट नारायण मणि त्रिपाठी, राधेश्याम आर्य, मीना आर्य, मोहिनी, नन्दिनी, मानसी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय।