Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

मुटभेड़,दो बदमाश सहित दो पुलिसकर्मी घायल

बस्ती। जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में 2 बदमाश और 2 सिपाही भी घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुरानी बस्ती थाना के चैनपुरवा ओवर ब्रिज के पास मुठभेड़ हुई | इस दौरान फायरिंग में बदमाश अभिमन्यु और सोनू पांडेय गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें बाद में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

वहीं इस एनकाउंटर में स्वाट टीम के देवेंद्र निषाद , SOG टीम के आदित्य पांडेय घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली और बदमाश करन पांडेय भी गिरफ्तार किया गया | पुलिस ने दावा किया कि ये सभी बोलोरो लूटकांड में शामिल थे ।

बताया गया कि पुलिस ने कुल 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया जिसमें सोनू, अभिमन्यु और करन शामिल है | जानकारी के अनुसार स्वाट टीम प्रभारी अनिल कुमार सिंह, SOG टीम प्रभारी मृत्युंजय पाठक, SHO पुरानी बस्ती बृजेंद्र कुमार पटेल की टीम के साथ मुठभेड़ हुई इस मुठभेड़ में स्वाट टीम के मनोज रॉय, SOG टीम के बुद्धेश कुमार सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे।