Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

दो अलग हादसों में दर्जन भर घायल

हर्रैया/बस्ती।स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनान हर्रैया मार्ग पर बुधईपुर गांव के पास स्कार्पियो तथा क्रेटा के आमने-सामने की टक्कर में तीन को हल्की तथा एक को गंभीर चोटें आईं हैं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज बस्ती में चल रहा है। वहीं छावनी थाना क्षेत्र के राम जानकी तिहरे के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर एक स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा गई।
बुधवार को सुबह लगभग 6 बजे हर्रैया की तरफ से जा रही हुन्डई की क्रेटा तथा विपरीत दिशा से आ स्कार्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज थी। क्रेटा गाड़ी में मात्र चालक ही था जिसे गंभीर चोट आई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज बस्ती में चल रहा है। जबकि स्कार्पियो में तीन लोग सवार थे जिन्हें हल्की चोटें आई है।
दूसरा हादसा छावनी थाना क्षेत्र के राम जानकी तिराहे के राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो बाइक व पैदल जा रहे तीन मासूमों सहित एक महिला चपेट में आने से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया पहुंचाया। स्थिति को गंभीर देखते हुए डाक्टर ने तीन मासूमों सहित एक महिला को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।