Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

गायत्री शक्तिपीठ बस्ती पर हुआ सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ बस्ती पर आज बुधवार को प्रातः 9 बजे कोरोना महामारी में अपनी जान गवाने वाले लोगो की आत्मा की शांति एवं मरीजों और उनके इलाज में जुटे कोरोना योद्धाओ के स्वास्थ्य की कामना की गयी | गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य परिव्राजक पं० राम प्रसाद त्रिपाठी ने कहा की गायत्री शक्तिपीठ बस्ती हमेशा समाज के हित में कार्य करती है और आगे भी करती रहेगी | सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश प्रसाद शुक्ल ,अर्जुन उपाध्याय,इरशाद अहमद,जगदम्बिका पांडेय,सर्वेश श्रीवास्तव ,सरदार सनम सिंह,मो० कलीम,स्वामी दयाल तिवारी,श्याम पांडेय,संजय मिश्रा,प्रभाकर,दुर्गेश,विशाल,राजकुमार,महेश्वरानंद,विवेक,शिवम,श्रवण शुक्ल सहित समाज के विभिन्न वर्ग के लोगो ने भाग लिया |