Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

जो शरीर देश के लिए न्योछावर होता है पूरा देश उनके प्रति श्रद्धा और विश्वास का भाव रखता है-आचार्य देवव्रत आर्य

बस्ती। आर्य समाज द्वारा चल रहे कोरोना मुक्ति अभियान का आज का यज्ञ कारगिल विजय में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को समर्पित रहा। इस अवसर पर डुमरियागंज रोड कालोनी में यज्ञ कराते हुए आचार्य देवव्रत आर्य ने कहा कि आत्मा जो अजर अमर है केवल शरीर नष्ट होता है पर जो शरीर देश के लिए न्योछावर होता है। उनकी आने वाली पीढ़ियाँ और पूरा देश उनके प्रति श्रद्धा और विश्वास का भाव रखता है। इस अवसर पर शिक्षक अनूप कुमार त्रिपाठी ने लोगों को नियमित स्वच्छता व कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी और अपने घर मे यज्ञ करते रहने की प्रेरणा दी। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने वीर जवानों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन जवानों के हृदय में अपने राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर की भावना प्रबल थी जिसके चलते उन्होंने जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। इस अवसर पर हनुमान पूनम कसौधन मुख्य यजमान रहे और हेमा कुमारी, कृष्णा, श्रीराम, देवी प्रसाद, गौरी आदि उपस्थित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय।