Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ ने दस ब्लाको में किया अध्यक्ष मनोनीत

बस्ती। बुद्धबार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ उत्तर प्रदेश के संगठन के विस्तार के क्रम में स्नातक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह के निर्देश पर संघ के बस्ती के जिलाध्यक्ष बैजनाथ मिश्र ने सामूहिक नियुक्ति पत्र जारी कर जनपद के दस ब्लाकों के अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस आशय की जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी अनूप कुमार मिश्र ने दी है। बृजबासी लाल शुक्ल (बस्ती सदर), नरेंद्र दुबे (रुधौली), रमेश चंद्र त्रिपाठी (सलटौआ), रमजान अली(साउघाट), डॉ रणविजय सिंह(कप्तानगंज), राम रतन (हरैया), डॉ जितेंद्र मौर्य(विक्रमजोत),संतोष पाल (कुदरहा), सूर्यभान उपाध्याय(बहादुरपुर), पवन कुमार शुक्ल (गौर) का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।