Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

भाकियू ने भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर फूंका तीन कृषि कानूनों की प्रतियां

बस्ती। तीन कृषि कानूनों को लागू हुये 1 वर्ष पूरा होने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी, कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी के संयोजन में नेताजी सुभाष चन्द्र चौक पर एकत्र हुये। यहां से सरकार विरोधी नारे लगाते हुये भाकियू पदाधिकारी कोविड नियमों का पालन करते हुये कचहरी होते हुये भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां सक्षिप्त सभा के बाद तीन काले कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
भाकियू मण्डल उपाध्यक्ष दिवान चन्द पटेल ने कहा कि पिछले 6 माह से किसान तीनों किसान विरोधी कृषि कानूनों को समाप्त करने, एमएसपी पर गारण्टी देने की मांग को लेकर दिल्ली की सरहदांें पर डटे हैं, लगभग 500 से किसान आन्दोलन में शहीद हो गये किन्तु केन्द्र की भाजपा सरकार हठवादिता पर तुली है। चेतावनी दिया कि यदि मांगे न मानी गई तो राष्ट्रªीय नेतृत्व के आवाहन पर किसान, मजदूर उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे।
शनिवार को भाजपा कार्यालय पर तीन काले कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करने वालांें में मुख्य रूप से रामनवल किसान, राम मनोहर चौधरी, शिवमूरत, राजेन्द्र चौधरी, गौरीशंकर, डा. आर.पी. चौधरी, कन्हैया, सत्यराम, बगेदू चौहान, घनश्याम, परमात्मा, तनवीर अहमद, राम सुरेमन, इरफान अहमद, निरहू प्रसाद चौधरी, महीपत चौधरी, राम पाल सिंह, बाबूलाल, सन्तोष कुमार, ब्रम्हदेव, राम कुमार यादव, रामनरेश, पिताम्बर मौर्या आदि शामिल रहे।