Monday, July 1, 2024
साहित्य जगत

विश्व पर्यावरण दिवस पर रचना

पर्यावरण दिवस आज है,
भाॅति-भाॅति के वृक्ष लगाओ।
अपनी कर्मठता से ’’वर्मा’’,
जीवन की बगिया महकाओ।

सपने में भी करो न ’’वर्मा’’,
प्रकृति-नटी का तनिक अनादर।
कद के ही अनुरूप हमेशा,
फैलाओ तुम अपनी चादर।

प्रकृति नटी के महाकोप से,
गिरी कोरोना की है गाज।
इसीलिए कहता हूँ ’’वर्मा’’,
पेड़ लगाओ जमकर आज।

पर्यावरण दिवस मनाओ,
अधिक से अधिक पेड़ लगाओ।
’’वर्मा’’ तुम अपने भारत को,
कोरोना से मुक्त कराओ।

डा0 वी0 के0 वर्मा,
चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती