Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

सपा में बलिराम यादव के शामिल होने से जिले की सियासी पार्टियों में मची खलबली

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संतकबीरनगर से बलिराम यादव को घोषित किया हैं जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

*संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा) वार्ड नंबर 19 से जिला पंचायत सदस्य बलिराम यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल होकर जिले की सियासत में और सरगर्मियां तेज कर दी हैं जिससे जिले की सियासी पार्टियों में खलबली सी मच गयी हैं। तो वहीं समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बलिराम यादव का वर्चस्व और बड़ गया हैं और उन्हें जिला पंचायत सदस्यों का अपार समर्थन मिल रहा है।
आपको बता दे कि जिले के निर्दल जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बलिराम यादव ने बृहस्पतिवार को जिले के कार्यकर्ता दिग्गज सपाई जयराम पाण्डेय और जिलाध्यक्ष गौहर अली खान और सपा तमाम कार्यकर्ता की मौजूदगी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जहां उनके पार्टी में शामिल होने पर पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी तो वहीं जिले की सियासी सरगर्मियां और तेज हो गयी हैं। जहाँ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संतकबीरनगर जिले मे पूर्वांचल के सबसे मजबूत दावेदार बलराम यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर के सत्तासीन दल भाजपा खेमे मे खलबली मचा दिया। तो वहीं बलिराम को जिला पंचायत सदस्यों का अपार समर्थन मिल रहा है। वही बलिराम यादव ने कहा कि वह सपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का काम पूरी निष्ठा के साथ करेगे।