Breaking News

रजत हॉस्पिटल ने मुख्यालय पर बनाई अलग पहचान, विशेषज्ञ चिकित्सक दे रहे उच्चस्तरीय सेवाएँ

-खानपान में सुधार और जीवनशैली बदलकर कई पेट रोगों से मिल सकती है राहत- डॉ. बी.आर. राय

बस्ती। जनपद मुख्यालय पर स्थित रजत हॉस्पिटल अपनी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं को लेकर लगातार पहचान स्थापित कर रहा है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों के माध्यम से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब स्थानीय लोगों के बीच भरोसा बढ़ा रहे हैं। गैस्ट्रोलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जन, गायनोकोलॉजिस्ट, फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ जैसे अनुभवी डॉक्टर यहाँ अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर सभी विशेष उपचार की सुविधा मिल रही है।

अस्पताल में तैनात गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. बी.आर. राय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हाल के दिनों में पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से कब्ज, गैस, एसिडिटी, एलर्जी, पेट दर्द और फैटी लीवर जैसी समस्याओं से अधिकतर लोग परेशान पाए जा रहे हैं। इन बीमारियों की प्रमुख वजह लोगों की बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और पानी की पर्याप्त मात्रा न लेना है। फास्टफूड, तली-भुनी चीजें, कोल्ड ड्रिंक तथा देर रात भोजन जैसी आदतें पेट संबंधी रोगों को तेजी से बढ़ावा देती हैं।

डॉ. राय ने बताया कि यदि लोग अपने खानपान में सुधार, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, नियमित व्यायाम, पैदल चलना और तनाव मुक्त रहने जैसी आदतों को जीवनशैली में शामिल कर लें, तो पेट व लिवर से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि समय रहते जांच और विशेषज्ञ से परामर्श लेने पर मरीज गंभीर स्थिति से बच सकते हैं।

रजत हॉस्पिटल चेयरमैन अनूप चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता मरीजों को बेहतर उपचार, साफ-सुधरा वातावरण और समय पर उपलब्ध सुविधाएँ प्रदान करना है। आयुष्मान भारत सुविधा उपलब्ध है। आधुनिक मशीनों और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के कारण हॉस्पिटल में गैस्ट्रो, न्यूरो, गायनी, बच्चों के रोग तथा जनरल मेडिसिन से संबंधित मरीजों को निरंतर राहत मिल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रजत हॉस्पिटल के शुरू होने से अब उन्हें दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ता, क्योंकि यहाँ विशेषज्ञ परामर्श और उपचार दोनों ही उपलब्ध हैं। अस्पताल का उद्देश्य आने वाले समय में और अधिक आधुनिक सुविधाएँ जोड़कर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है।

Check Also

दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन, मेडल-ट्राफी पाकर झूम उठे विजेता

बस्ती। सेन्ट फ्रांसिस स्कूल चननी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का रविवार को …