Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

अंतरास्ट्रीय योगदिवस पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुये योग प्रशिक्षण आयोजित किये जायेंगे-डॉ नवीन सिंह

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.डॉ नवीन योगी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर देश दुनिया के लाखों लोगों में योग के माध्यम से इम्यूनिटी बढ़ाने हेतु विश्व संवाद परिषद द्वारा समूचे भारतवर्ष में अनेक आयोजन किये गये हैं जिसमें शारीरिक दूरी का पालन करते हुये योग प्रशिक्षण आयोजित किये जायेंगे।

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.डॉ नवीन सिंह बताया कि घर घर तक योग को पहुँचाने को भी हम प्रतिबद्ध हैं। विश्व संवाद परिषद कई देश- दुनिया का प्राकृतिक चिकित्सा- योग क्षेत्र में सबसे बड़ा संगठन बन गया है। उन्होंने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम 21 जून को प्रातः साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे के बीच एक घंटे के प्रसारण के माध्यम से देश भर के 26 राज्यों के 400 जिलों के लगभग दस हजार जिला व ब्लॉक समन्वयकों द्वारा न्यूनतम पाँच लाख परिवारों को ऑनलाईन फेसबुक लाइव राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में जोड़कर घर- घर तक योग को पहुंचाने को प्रयासरत हैं।

राष्ट्रीय महासचिव डॉ नवीन सिंह ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण एवं शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए योग दिवस का आयोजन विश्व संवाद परिषद के फेसबुक पेज पर लाइव के माध्यम से कराने का निर्णय डॉ रमेश चंद्रा ने लिया है।

प्रो. नवीन ने बताया कि विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा प्रति वर्ष 26 राज्यों के लगभग 400 जिलों में योग सप्ताह का आयोजन वर्ष 2018 से निरंतर किया जाता रहा है, जिसमें लाखों लोगों को प्रतिवर्ष कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करा जाता रहा है और इस वर्ष भी योग दिवस पर फेसबुक लाइव के माध्यम से राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन करके देशवासियों को घर-घर तक योग से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। प्रो. नवीन योगी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य डॉ रमेश चंद्रा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2021 को ऑनलाइन आयोजित करने की तैयारी कर ली गई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2021 की थीम “योग अपनाओ इम्यूनिटी बढ़ाओ” रखी गई है। डॉ नवीन ने बताया कि योग हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है,योग हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाने में सहायक है। डॉ नवीन योगी ने बताया कि विश्व संवाद परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक डॉ श्याम पचौरी जी की प्रेरणा से तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्रा जी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रो.डॉ नवीन सिंह , दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. अखिलेश सिंह एवं महासचिव डॉ वंदना त्यागी उत्तराखंड की अध्यक्षा डॉक्टर सरस्वती काला एवं प्रदेश महामंत्री डॉ विनोद नौटियाल ,उत्तर प्रदेश अध्यक्षा प्रोफेसर अर्चना दुबे एवं प्रदेश महासचिव योगाचार्य डॉ एल.के.रॉय के कुशल मार्गदर्शन में आज से लगभग अठारह वर्ष पूर्व प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग पद्धति के सतत् विकास हेतु अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन विश्व संवाद परिषद जो प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के विकास एवं प्रचार प्रसार हेतु निरंतर प्रयासरत है।