Sunday, May 19, 2024
साहित्य जगत

इतनी बड़ी महामारी तो….

इतनी बड़ी महामारी तो,

शायद कभी नहीं आयी।
जीते जी जीवन की कलिका,
इनती कभी नही मुरछाई।

इस प्राकृतिक महामारी का,
हमें सामना करना होगा।
हमको इस भीषण संकट को,
धैर्य पूर्वक हरना होगा।

अपने मन के भीतर ’’वर्मा’’,
घबराहट मत आने दें।
जीवन की नीरस क्यारी में,
सुख का फूल खिलाने दें।

डा0 वी0 के0 वर्मा
चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती
मो0 नं0-9415163328