Sunday, May 19, 2024
देवीपाटन मण्डल

पीआरवी कर्मी की सूझबूझ से बची फंदे से लटकते व्यक्ति की जान

गोण्डा। करनैलगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत बुधवार को दोपहर खैरगांव में दो पक्षो में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। घटना की सूचना डायल 112 को दी गयी। सूचना पर पीआरवी 0895 तत्काल मौके पर पहुंची तो सूचना देने वाले ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगो के साथ ज़मीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। पीआरवी कर्मी, कॉलर के साथ घटनास्थल पर जा ही रहे थे तभी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि कॉलर के पिता ने पेड़ पर चढ़ कर फांसी लगा लिया है l पीआरवी पर तैनात कर्मियों कांस्टेबल गगन सिंह व मुल्कराज यादव ने दौड़ कर स्थानीय लोगों की मदद से फंदे से लटक रहे व्यक्ति को पेड़ से नीचे उतार कर तत्काल पीआरवी वाहन से सीएचसी परसपुर पहुँचाया। जहाँपर उसका इलाज चल रहा है तथा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पीआरवी कर्मियों की तत्परता व सूझबूझ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहे व्यक्ति की जान बच सकी जिसके लिए मुख्यालय-112 द्वारा उक्त पीआरवी पर तैनात कर्मियों को शुक्रवार का पीआरवी ऑफ द डे घोषित किया गया है।