Tuesday, June 4, 2024
बस्ती मण्डल

ग्राम प्रधान ने सेनेटाइज कराया गांव

बस्ती। कोरोना संकट काल में शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी दहशत का माहौल है। लोग महामारी से बचने के लिये तरह-तरह का उपाय कर रहे हैं। अनेक नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों द्वारा घर-घर सेनेटाइज किया जा रहा है। इसी कड़ी में साऊंघाट विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पकरी नासिर में ग्राम प्रधान भानमती यादव की देख रेख में सभी घरों को सेनेटाइज कराया गया।

शिक्षा मित्र संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर यादव ने बताया कि उनकी मां भानमती यादव ग्राम प्रधान चुनी गई है। इन दिनों कोरोना के भय से लोग परेशान हैं। ऐसे में सभी घरों को सेनेटाइज कराने के साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई।