Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

माँ अन्नपूर्णा के जन्मदिन पर अन्नपूर्णा रसोई द्वारा भोजन के साथ फल,मिष्ठान,मास्क, सेनेटाइजर बाँटा गया

बस्ती। आज करूवा बाबा स्थित सामाजिक सरोकार के तहत अन्नपूर्णा रसोई पुरानी बस्ती पर अक्षय तृतीया एवं माँ अन्नपूर्णा देवी का जन्मदिन विधिविधान पूर्वक मनाया गया। जिसमें रसोई के सेवादारों ने कोविड पॉजिटिव और होम आइसोलेशन परिवार के लोगों को आज के दिन विशेष भोजन-मिष्ठान, पानी, मास्क, सेनेटाइजर देकर माँ अन्नपूर्णा देवी से सभी लोगों के स्वस्थ होने की कामना की।
रसोई के मुख्य सेवादार ने कहा कि किसी जरूरतमंद मरीज के परिजन को कोई कष्ट न हो और हमारी सेवा एवं सभी की शुभकामना से मरीज शीघ्र स्वास्थ्य लाभ ले सके।

*अन्नपूर्णा रसोई में सूचित करने का समय*
सुबह 09 बजे से 12 बजे तक

*सम्पर्क सूत्र : -*
9839300013, 9956937111,
8318253007, 9307275050, 7704041033, 9838280618,