Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

नगर पुलिस ने 540 ग्राम गाँजा के साथ एक को किया गिरफ्तार

बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम मे जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कलवारी शक्ति सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतानन्द पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में व0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अनिरूद्ध कुमार वर्मा पुत्र कृष्ण कुमार वर्मा निवासी ग्राम खड़ऊवा जाट थाना नगर जनपद बस्ती को आज दिनांक:-15.05.2021 को समय 10.50 बजे करहली तिराहा से 540 ग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त अनिरूद्ध कुमार वर्मा के विरुद्ध थाना नगर जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 80/2021 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना नगर जनपद बस्ती ,का0 मनोज यादव थाना नगर जनपद बस्ती ,का0 सचिन मिश्रा थाना नगर जनपद बस्ती ,का0 संदीप कुमार थाना नगर जनपद बस्ती ,का0 जितेन्द्र कुमार थाना नगर रहे |