Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

महिलाओं की जागरूकता से संस्कारों को अपनाने में सहायता मिलती है-विद्या सिंह

बस्ती।आर्य समाज बस्ती द्वारा आयोजित कोरोना मुक्ति यज्ञ के माध्यम से जहां एक ओर कोरोना से बचाव के लिए यज्ञ, योग व आयुर्वेद अपनाने व वैक्सीन लगवाने की प्रेरणा दी जा रही है वहीं दूसरी ओर लोगों को वैदिक संस्कारों को अपनाने की भी चर्चा की जा रही है। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती ने यह जानकारी देते हुए इसे समाजप्रिय कार्यक्रम बताया है। आज ग्राम चंगेरवा बस्ती में अयोध्या प्रसाद कसौधन के नेतृत्व में आयोजित यज्ञ में बजरंगी सिंह व विद्या सिंह मुख्य यजमान रहे। यज्ञ के प्रति अपने भाव प्रकट करते हुए बजरंगी सिंह ने कहा कि वैदिक संस्कृति का आधार इसके संस्कार हैं जो जन्म से लेकर मृत्यु तक के समय को समयानुसार सजाने के कार्य करते हैं। विद्या सिंह ने कहा कि महिलाओं की जागरूकता से संस्कारों को अपनाने में सहायता मिलती है उन्होंने महिलाओं को वैक्सीन लगवाने व सावधानी से सुरक्षा की ओर चलते रहने का संदेश दिया। यज्ञ कराते हुए योग प्रशिक्षक गरुण ध्वज पाण्डेय ने बताया कि हमारे पूर्वज ऋषियों ने पूरे मानव जीवन को सोलह संस्कारों से सुसज्जित किया है जो हमारे जीवन को उन्नत बनाते हुए मोक्ष तक का रास्ता दिखा रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक आदित्यनारायन गिरि ने कहा कि जन जन की जागरूकता से ही हम कोरोना की तीसरी लहर से बच सकते हैं। इसके लिए आर्य समाज हर द्वार तक कोरोना मुक्ति यज्ञ की आवाज पहुँचायेगा। 28 जून को महसों कस्बे के मुख्य चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर राजन लाल श्रीवास्तव, विपुल कुमार, पंडित जगदीश प्रसाद, आम्भी प्रताप सिंह सहित अनेक लोगों ने आहुतियाँ दीं।
गरुण ध्वज पाण्डेय।