Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

श्याम लाल पंसारी का निधन

बस्तीः जाने माने व्यवसाई श्याम लाल पंसारी के निधन पर गहरा दुख जताते हुये कसौधन महासभा के मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा श्याम लाल पंसारी के योगदान को व्यापारी समाज हमेशा याद रखेगा। उन्होने आजीवन व्यापारियों को प्रतिनिधत्व किया। उनके मार्गदर्शन में व्यापारी समाज का स्वाभिमान सुरक्षित रहा। मंडल अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कि उनकी उम्र यद्यपि 80 के करीब थी लेकिन युवाओं के साथ वे ऐसे घुलमिल जाते थे कि उम्र के मायने ही नही रति थे।

उनके चले जाने से व्यापारी समाज की अपूर्णनीय क्षति हुई है। शनिवार शाम को श्यामलाल पंसारी के निधन की खबर आते ही व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गयी। सभी ने महसूस किया कि वे अपना संरक्षक खो चुके हैं। संदेश कसौधन, विजय कसौधन, अनिल कसौधन, अकाश कसौधन, आदित्य कसौधन, अर्जित कसौधन, शुभम कसौधन, गौरव गुप्ता, विक्की, बजरंग लाल कसौधन, श्याम बाबू कसौधन, संदीप कसौधन, शंभू कसौधन, सत्यनारायण कसौधन, सत्य प्रकाश कसौधन, रामप्रकाश कसौधन, बालकृष्ण कसौधन, रामकिंकर कसौधन, राधेश्याम कसौधन, अनिल कसौधन, हिमांशु कसौधान, मनोज कसौधन, संतोष कसौधन आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।