Saturday, June 29, 2024
Others

कवि सम्मेलन में आशीष साहनी ने बढ़ाया बस्ती जिले  की मान

बस्ती जिले के तहसील भानपुर क्षेत्र के भीवा पार निवासी आशीष प्रताप साहनी अपनी काव्य लेखन और काव्य पाठ के लिए चर्चा के विषय बने हुए हैं। 4 अप्रैल और 12 अप्रैल को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन मैं भाग लेकर अपने बस्ती जिले एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया।

आशीष जी की आए दिनों अनेकों पत्र पत्रिकाओं में लेख एवं काव्य प्रकाशित हो रहे हैं।
ब्रज लोक साहित्य कला संस्कृत अकादमी द्वारा साहनी जी को “युवा कलम गौरव सम्मान “से अलंकृत किया गया है। जिससे अभिभावक एवं क्षेत्रवासियों मित्र बंधुओं के द्वारा बधाई दिया जा रहा है।
साहनी जी के पिता जी पेशे से डॉक्टर जी ने कहा बेटे के साहित्य से लगाव वर्चस्व और क्षेत्र समाज का नाम रोशन करने पर काफी गर्व महसूस कर रहा हूं।
बधाई देने वालों में पिता डॉ ज्ञानदास, सिदर्थनगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विनोद मिश्रा,उपन्यासकार डॉ जे एस बिंद,ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद,बड़े भैया राज साहनी आदि अनेकों लोग बधाइयां एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।