Saturday, May 18, 2024
Others

मास्क ना लगाने वालों से जिला प्रशासन नें वसूला 25.06 लाख रुपये जुर्माना

बस्ती । कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए जनपद में शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल एवं मार्ग निर्देशों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि लाकडाउन की अवधि में धारा 144 के उल्लघंन करने पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के अन्तर्गत 716 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सार्वजनिक स्थान पर मास्क न लगाने पर धारा 15(3) के अन्तर्गत 23004 लोगों से 25.06 लाख रूपया जुर्माना वसूल किया गया है। 

         उन्होने बताया कि शासन द्वारा जारी गाइडलाईन के अनुसार रात में निषेधाज्ञा लगायी गयी थी। इसका उल्लंघन करने पर धारा 15(4) के अन्तर्गत 5049 लोगों से 8.51 लाख रूपया जुर्माना वसूल किया गया। धारा 15(5) के तहत दो पहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने पर 3999 लोगों से 10.97 लाख रूपया जुर्माना वसूल किया गया।