जानिए देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य से आज का राशिफल
हमारे साथ नए सत्र और बदलते संवत्सर को देखते हुए हर राशियों पर पड़ेगा इसका प्रभाव किस प्रकार से रहेगा आपका आज का दिन जानिए हमारे साथ
★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★
संपर्क करें #ज्योतिष केंद्र # ग्राम दौलतपुर मेडिकल कॉलेज रोड पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।
#पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश सम्पर्क सूत्र-9628203064 . 8948895542.7565092000
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
राशिफल-
मेष- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि हो सकती है। लेकिन गृहकलह से बचना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लग्नेश वक्री चल रहे हैं। पंचमेश के नीच के होने के कारण आपको प्रेम, निर्णय लेने की क्षमता और विद्यार्थियों की मन: स्थिति में परेशानी रहेगी। बचकर पार करें। सूर्यदेव को जल दें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। उद्यम, व्यापार, नौकरी में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।
मिथुन-थोड़ा कम बोलें धन का आवक बना रहेगा लेकिन निवेश से बचें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सफैद वस्तुओं का शिवालय में दान करें।
कर्क-स्वास्थ्य से सम्बन्धित परेशानी अब दूर होती दिख रही है। कुल मिलाकर एक अच्छी स्थिति बहुत दिनों बाद दिख रही है। प्रेम और व्यापार मध्यम गति से चलेगा। बजरंग बाण का पाठ करें और अच्छा होगा।
सिंह-खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें।
कन्या-रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें और अच्छा होगा।
तुला- उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यवसायिक लाभ दिख रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी दिख रही है। चंद्रमा को जल देना आपके लिए अच्छा होगा। रात के समय चंद्रमा को जल दें।
वृश्चिक-धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा का योग दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।
धनु- किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल दिखाई दे रही हैं। भगवान शिव की शरण में बने रहें। उनका जलाभिषेक करते रहें। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक दिख रहे हैं।
मकर-चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरी-चाकरी में लाभ होगा। व्यवसायिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।
कुंभ- किसी की एक नहीं चल पाएगी। स्वयं नतमस्तक होंगे विरोधी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। प्रेम में अतिभावुकता से बचें। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार अच्छा है। बजरंग बली की शरण में बने रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करते।
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 15 – 4 – 2021
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
🔅 तिथि तृतीया 15:28:59
🔅 नक्षत्र कृत्तिका 20:33:01
🔅 करण :
गर 15:28:59
वणिज 28:49:05
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग आयुष्मान 17:18:44
🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:49:35
🔅 चन्द्रोदय 07:43:00
🔅 चन्द्र राशि वृषभ
🔅 सूर्यास्त 18:36:57
🔅 चन्द्रास्त 21:30:59
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1943 प्लव
🔅 कलि सम्वत 5123
🔅 दिन काल 12:47:22
🔅 विक्रम सम्वत 2078
🔅 मास अमांत चैत्र
🔅 मास पूर्णिमांत चैत्र
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:47:41 – 12:38:50
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
10:05:22 – 10:56:31
15:12:19 – 16:03:28
🔅 कंटक 15:12:19 – 16:03:28
🔅 यमघण्ट 06:40:44 – 07:31:53
🔅 राहु काल 13:49:11 – 15:25:06
🔅 कुलिक 10:05:22 – 10:56:31
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 16:54:38 – 17:45:47
🔅 यमगण्ड 05:49:35 – 07:25:30
🔅 गुलिक काल 09:01:25 – 10:37:20
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश