Sunday, June 30, 2024
बस्ती मण्डल

पं राजन महिला डिग्री कालेज मे बीए प्रथम वर्ष का प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न

बस्ती। शहर के पचपेडिया स्थित पं. राजन महिला डिग्री कालेज के बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं का गृह विज्ञान का प्रयोगात्मक परीक्षा सोमवार को सम्पन्न हुआ। जिसमेें छात्राओं ने विविध प्रकार के स्वादष्टि व्यंजन बनाकर परीक्षक तथा अध्यापकों को परोसा। प्राचार्य डा0 संजीव पाण्डेय,श्रीमती पुनीता त्रिपाठी, मंजू, श्रद्वा शुक्ला, आशा त्रिपाठी, मीरा शुक्ला, रूखसार फातिमा सहित सभी स्टाफ ने छात्राओं द्वारा बनाये गये स्वादिष्ट व्यंजनों की सराहना करते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य कीकामना की।

इस प्रयोगात्मक परीक्षा मे छात्राओं ने ढोकला, मोमो, पकौडा, लिटटी चोखा, छोला भटूरा, पोलाव व रसगुल्ले बनाकर अपने प्रतिभा को दर्शाया। इस अवसर पर प्राचार्य डा0 संजीव पाण्डेय ने कहा कि बच्चे अपने प्रतिभा के बल पर स्वयं सफलता का मार्ग चुन लेते हैं और वही आगे जाकर अपने गांव क्षेत्र व शिक्षण संस्थानों का नाम रोशन करते हैं। उन्होेने कहा कि शिक्षा और संस्कार बच्चों मे निखार लाते हुए उन्हें अनुशासित रहते हुए अपने लक्ष्य

मे कामयाब बनाने का प्रेरणा देता है। श्री पाण्डेय ने छात्राओं के उज्जवलभविष्य की कामना की।

प्रयोगात्मक परीक्षा मे निधि जायसवाल, नेहा गुप्ता, जानकी सोनी, प्राची पटवा, रूपा अग्रहरि, मनीषा कन्नौजिया, डाॅली निषाद, रिंकी कन्नौजिया,अनोखी निषाद, निशा चैधरी, सोनम रावत,रजनी सोनकर, अंजनी, नगमा बनो, आबिदा खातून, अलसबा, निशा चैरसिया, मांन्सी मद्वेसिया, सिम्मी गुप्ता, शिवानी गुप्ता, मुस्कान, कोमल जायसवाल, साहीन नजीर, किरन, बबिता, ज्ञानमती
चौहान, सौम्या अग्रहरि, सौम्या उपाध्याय, अर्चना शर्मा, आकांक्षा
जायसवाल, खुश्बू बानो, मुस्कान, काजल कश्यप, इरम, महिमा पाण्डेय आदि ने प्रतिभाग किया।