Tuesday, May 28, 2024
बस्ती मण्डल

महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखकर लगे चुनाव ड्यूटी

हर्रैया/बस्ती।(अरुण कुमार) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगाते समय महिला कर्मचारियों के समस्याओं पर विभाग द्वारा जरा भी ध्यान नही दिया गया। उनकी ड्यूटी दूर ब्लॉकों में पुरूष कर्मचारियों की ड्यूटी आस-पास के ब्लॉकों में लगा दी गई। ड्यूटी आवंटन में प्रशासन मनमाना रवैया अपना रहा है। समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में उक्त बाते कहीं। उन्होंने कहा कि शासन एक तरफ महिलाओं को पंचायत चुनाव में नजदीक ड्यूटी लगाने का फरमान जारी करता है तो दूसरी तरफ जिला प्रशासन उनकी ड्यूटी दूर दराज ब्लॉकों में लगा दे रहा है। श्री पाण्डेय ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए कर्मचारी अपने ब्लॉकों में ड्यूटी न करें लेकिन आवंटन के दौरान महिलाओं की समस्या पर ध्यान रखना नितान्त आवश्यक है। उन्होंने जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए चुनाव ड्यूटी में संशोधन करने की मांग किया है।