Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

पुलिस विभाग में 3 तबादले, धर्मेन्द्र तिवारी एसओ पैकोलिया

बस्ती । कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा 1 निरीक्षक एवं दो उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। जिसमें धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी को थानाध्यक्ष पैकोलिया बनाया गया है।

उक्त स्थानांतरण में निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को डायल 112 से अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है। उ.नि. रामानन्द भारती को थानाध्यक्ष पैकोलिया से पुलिस लाईन्स एवं उ. नि. धर्मेन्द्र कुमार तिवारी को पुलिस लाईन्स से थानाध्यक्ष पैकोलिया बनाया गया है। बता दें कि धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी को विभिन्न जगहों पर तैनाती के अच्छे कार्योंं की बदौलत जाने जाते हैं।