Friday, June 28, 2024
उत्तर प्रदेश

कल्याण के सम्पादक के निधन पर श्रद्धांजलि

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल जी ने गोविन्द भवन कार्यालय, कोलकाता के अध्यक्ष व गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘कल्याण’ के सम्पादक श्री राधे श्याम खेमका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त की।