Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

विधायक पर गड़ही और नम्बर की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी सेराजुल्लाह पुत्र इद्रीश ने गांव की गड़ही पर विधायक रवि सोनकर द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुये स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायती पत्र भेजा है। सेराजुल्लाह का कहना है कि वे बेहद गरीब लोग हैं।

राजस्व अभिलेखों में आराजी संख्या 300 गड़ही दर्ज है। उसी से सटे आराजी संख्या 301 अली हसन का है। विधायक रवि सोनकर ने आराजी संख्या 302 का बैनामा कराया है जहां जाने का कोई रास्ता सामने से नही है। विधायक गड़ही और 301 नम्बर में अवैध कब्जा कर अपनी जमीन तक जाने का सीधा व सुगम रास्ता बनाना चाहते हैं। शिकायतकर्ता का ये भी कहना है कि राजस्व टीम मौके पर आई थी, पक्की पैमाइश हुई लेकिन पैमाइश सरहद से न किये जाने के कारण वे संतुष्ट नही हुये।

पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से पैमाइश की जाये तो विधायक की मंशा साफ पता चल जायेगी। यहां तक कि विधायक ने 301 नम्बर में लगे कई हरे पेड़ भी कटवा लिये। मामला विधायक से जुड़ा होने के कारण कोई अफसर इसमें यचि नही ले रहा है, और पूरा परिवार गहरे सदमे मे है। पीड़ित परिवार ने मामले में उच्चाधिकारियों व शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये न्याय की मांग किया है।