Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 6 सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने 6 करोड़ धन का किया आवंटन

संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा) खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 6 सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने 6 करोड़ का धन आवंटित कर दिया। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने मंगलवार को डाक बंगले पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ इन सड़कों का शिलान्यास किया।
इस दौरान सदर विधायक जय चौबे ने कहा कि वर्षों से बदहाल पड़े पचपोखरी से जुरी मार्ग, मखदूमपुर सुरदहिया मार्ग, देवापार बरहटा मार्ग, बस्ती-बस्ती मार्ग सहित अन्य सड़कों के निर्माण कार्य के लिए शासन ने 6 करोड़ का धन आवंटित किया हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा मुझे अवगत कराने पर इस गढ्ढा युक्त सड़क के बारे कई बार पत्राचार के माध्यम से शासन को अवगत कराया गया था। जिसके निर्माण के लिए शासन ने धन आवंटित कर दिया हैं। उन्होंने बताया कि जर्जर अवस्था में रह रहे इस सड़क का निर्माण कार्य 6 महीने के अंदर पूरा हो जायेगा।