Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

शहीदे आजम की दिलेरी युवाओ के लिये प्रेरणास्रोत है-महेन्द्र श्रीवास्तव

बस्ती। शहीदे आजम की दिलेरी युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत है। उनको याद कर लेने मात्र से साहस दोगुनी हो जाती है। यह बातें वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव महेन्द्र श्रीवास्तव ने कही। वे शहीदे आजम की पुण्यतिथि पर रोडवेज स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उसके समक्ष कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देने के बाद साथियों को सम्बोधित कर रहे थे।

भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू को याद करते हुये उन्होने कहा भगत सिंह बचनप से ही जुल्म और अत्याचार सहन नही करते थे। अंग्रेजों की क्रूरता उन्हे परेशान करती थी। वे देश को अंग्रेजी शासन से मुक्त कराने के लिये हर कुरबानी देने को तैयार रहते थे। कांग्रेस नेता ने कहा भगत सिंह पर हर हिन्दुस्तानी गर्व करता है। पूर्व विधायक अिंबका सिंह ने कहा भगत सिंह जैसे साहसी बिरले ही मिलते हैं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव प्रेमशकंर द्विवेदी, अमित सिंह, प्रशान्त पाण्डेय, वाहिद सिद्धीकी, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, देवानंद पाण्डेय, भानू प्रताप सिंह, सूय्रमणि पाण्डेय, सुरेन्द्र मिश्रा, नीलम विश्वकर्मा, अनुराग पाण्डेय, फिरोज खान, रामप्रीत, अभिषेक सिंह, डा. उत्कर्ष श्रीवास्तव, सुधीर यादव आदि का योगदान रहा।