Breaking News

इंजीनियर अरविन्द पाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र को दी दीपावली की शुभकामनाएं

-बनकटी नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने स्नेहिल भेंट कर दी मंगलकामनाएं

बस्ती। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविन्द पाल ने दीपावली के पावन अवसर पर बस्ती के लोकप्रिय भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्र के पैतृक आवास पर पहुंचकर उन्हें स्नेहिल भेंट अर्पित की और दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दीं।

इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रहरि सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इंजीनियर अरविन्द पाल ने कहा कि “दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य का प्रकाश फैलाए।”

Check Also

सीडीए एकेडमी बनकटी में द्वितीय आवधिक परीक्षा के बाद शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन, नन्हे कलाकारों ने लगाई हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी

बनकटी/बस्ती। सीडीए एकेडमी बनकटी में द्वितीय आवधिक परीक्षा के बाद शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण …