Breaking News

डीआईजी बस्ती द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत छात्राओ एवं महिलाओं को किया गया जागरूक

– छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यशील महिलाओं को सम्मानित कर बढाया गया हौंसला

संतकबीरनगर । आज गुरुवार को पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के साथ थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मी होटल में ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्कूलों मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, ब्लूमिंग बड्स स्कूल, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओ/महिलाओं/ शिक्षकों को जागरूक किया गया ।मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं एवं स्कूल की छात्राओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमो ,साइबर अपराध , हेल्पलाइन नंबरो 1090,181,112,1076,102,108 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें मिशन शक्ति फेज-5 का पम्पलेट दिया गया ।

तत्पश्चात डीआईजी बस्ती द्वारा स्कूली छात्राओं, अध्यापिकाओं तथा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यशील महिलाओं को सम्मानित कर उनका हौंसला बढाया गया ।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Check Also

कोटे की दूकान को लेकर विवादः मारपीट, पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के सरैया बुजुर्ग गांव में पंचायत भवन पर कोटे की दुकान …