Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक सम्पन्न

सेमारियावा/संतकबीरनगर।(उमंग प्रताप सिंह) कांटे मंडल आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्ड नम्बर 11 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तिलजा , सौनोरा ग्राम पंचायत में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता करते हुए अनुराग त्रिपाठी कांटे मंडल अध्यक्ष , वर्ड नम्बर 11 के प्रभारी रायबहादुर सिंह जी ने कहा कि सभी जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत वार्डों व ग्राम पंचायतों से भाजपा कार्यकर्ता जीत कर आएं, इसके लिए सभी कार्यकर्ता गण को उत्प्रेरित किया और साथ में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ना है।

वर्ड के संयोजक गोविंद जयसवाल जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी वर्ड नम्बर 11 एवं संचालन संत राम मौर्य ने किया।
कार्यक्रम में आए हुए – अनुराग त्रिपाठी कांटे मंडल अध्यक्ष,मुख्य रूप से सेमारियावा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम गुप्ता, मंडल के उपाध्यक्ष कनैहया यादव, अनुज जयसवाल सेक्टर संयोजक , दुर्गेश गुप्ता , परमात्मा त्रिवारी, ,बेचन सिंह, हरिराम , हारिओम गुप्ता, सर्वेश कुमार, लेखपाल, अंशु गुप्ता, बनवारी गुप्ता, भूपेंद्र पांडेय समेत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।