Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

बेसिक शिक्षा परिषद की टीम ने आडिटोरियम में किया नाट्य मंचन

बस्ती।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आडिटोरियम बस्ती के मंच पर,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों, अध्यापिकाओं ने नारी जागृति,व्यवधान एवं समाधान नामक नाट्य मंचन प्रस्तुत कर विभिन्न सामाजिक समस्याओं और कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना,मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका,स्वच्छ भारत मिशन समन्वय राजा शेर सिंह,जिला समन्वयक अमित कुमार मिश्र,यसआरजी आशीष श्रीवास्तव,मुकेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
नाट्य मंचन में आलोक शुक्ल(कचरे से उपयोगी हस्तशिल्प बनाने के लिये राष्ट्रीय पुस्कार प्राप्त) कला एवं शिल्प शिक्षक उ.प्रा.वि. कवलसिया गौर,श्रुति त्रिपाठी उ.प्रा.वि. बटेला साऊंघाट,माधुरी त्रिपाठी कस्तूरबा वि.साऊंघाट,पुष्पलता पाण्डेय उ.प्रा.वि.रामपुर देवरिया बस्ती सदर,
शीला मौर्या प्रा.वि.फुलवरिया बरगाह बहादुरपुर,कुलदीप सिंह जिला स्काउट मास्टर,स.अ. उच्च प्रा.वि.रमवापुर राजा दुबौलिया,राम लखन मौर्या उच्च प्रा.वि.जटौलिया परशुरामपुर,सावित्री त्रिपाठी कस्तूरबा विद्यालय परशुरामपुर,
वन्दना मिश्रा प्रा.वि.भैंसहिया-बस्ती सदर, वर्तिका गौतम
प्रा.वि.मझौवा मीर साऊंघाट की सहभागिता रही।