Wednesday, July 3, 2024
शिक्षा

रासेयो के छठे दिन स्वयंसेवको को आग के प्रकार एवं बचने का हुनर बताया गया

ग़ाज़ियाबाद। एम.एम.एच. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय वार्षिक शिविर का छटा दिवस प्रार्थना और शारीरिक व्यायाम के साथ शुरू हुआ। तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान रैली निकाली गई जो कि महाविद्यालय के क्रीड़ा मैदान से शुरू होकर दौलतपुरा, राकेश मार्ग से होते हुए वापस महाविद्यालय के क्रीड़ा मैदान में सम्पन्न हुई। स्वयंसेवकों ने आम जन को स्वदेशी अपनाने और खुद के कौशल विकास पर जागरूक किया।

विद्यालक्ष्मी सेवा समिति द्वारा चलाये जा रहे जन जागृति अभियान के उद्देश्य को बताते हुए नीरज कुमार शर्मा ने सवयंसेवको को सूर्य के तरह ऊर्जावान बनने और समाज मे अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।त्तपश्चात फायर स्टेशन कोतवाली घंटाघर, गाजियाबाद के एफ.एस.ओ. कमलेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में ए.एस.आई. जगत सिंह, फायर सर्विस ड्राइवर हरीश चंद त्यागी, एफ.एम. यशपाल सिंह, बलराम एवं विपिन कुमार द्वारा स्वयंसेवको को आग के प्रकार और आग से बचने के तरीके बताये गए। जिससे भविष्य में आग लगने पर एक ज़िम्मेदार प्रशिक्षित नागरिक के तौर पर वह जान माल की क्षति को कम करने में सहयोग दे सके। अग्निशामक और दमकल चलाने का प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही घने धुएं में से खुद को और दूसरों को बचाने का तरीका भी बताया गया। कालेज के अर्थशास्त्र विभाग से डा डिम्पल विज ने न्यू एजुकेशन पॉलिसी के बारे में विस्तार से चर्चा की। द्वितीय सत्र में बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता कराई गई। करीब 35 स्वयंसेवक अनुपयोगी और बेकार समान से क्राफ्ट बना कर लाए। विजेताओं का निर्णय वनस्पति विज्ञान विभाग से डा विनीता धीरान और डा अंजलि दत्त ने किया। तूबा और पूजा सिंह ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा अनुपमा गौड़ ने किया। डॉ अल्पना रानी निर्णायक गण का हिस्सा रहीं। प्रतियोगिता में 32 स्वयंसेवको ने प्रतिभाग किया। विजेता टीम में धीरज, तनु, नितिन, अभिषेक रहे । भूतपूर्व स्वयंसेवक दीपक कोरी और अभय कुमार भी कैंप का हिस्सा बने। कार्यक्रम अधिकारी डॉ गौतम बनर्जी, डॉ संजीत प्रताप सिंह,आरती सिंह ने समय समय पर स्वयंसेवको का मार्गदर्शन किया।