Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

जयन्ती पर याद किये गये संत रविदास, सपा में शामिल हुये सैकड़ो लोग

बस्ती । ‘ मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश देने वाले महान संत रविदास को शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उनके जयन्ती पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि संत रविदास बहुत ही सरल हृदय के थे और दुनिया का आडंबर छोड़कर हृदय की पवित्रता पर बल देते थे।
कहा कि संत रविदास ने अपने दोहों व पदों के माध्यम से समाज में जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता पर बल दिया और मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, राजेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण ने कहा कि रविदासजी ने सीधे-सीधे लिखा कि ‘रैदास जन्म के कारने होत न कोई नीच, नर कूं नीच कर डारि है, ओछे करम की नीच’ यानी कोई भी व्यक्ति सिर्फ अपने कर्म से नीच होता है। जो व्यक्ति गलत काम करता है वो नीच होता है। कोई भी व्यक्ति जन्म के हिसाब से कभी नीच नहीं होता। संत रविदास ने अपनी कविताओं के माध्यम से सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
इसी कड़ी में पार्टी कार्यालय पर संजय साहू, महेन्द्र साहू, निसार अहमद, मो. शाहरूफ शाह, ऋतिक शुक्ल, सुधांशु शुक्ल, हर्ष शुक्ल, सर्वेश पाण्डेय, विपिन शुक्ल, अमृत शर्मा, अली हसन, राहुल निषाद, सुलतान राइनी, विवेक सिंह, रिंकू सिंह, वृजेश चौधरी, महंथ पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, जटाशंकर तिवारी, पवन तिवारी, अभिषेक सिंह, राकेश शुक्ल, अमित सिंह आदि समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुये। पार्टी अध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने माल्यार्पण कर पार्टी में उनका स्वागत किया।
रविदास जयन्ती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से यज्ञेश पाण्डेय, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, दीनानाथ चौरसिया, समीर चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, मो. सलीम, रन बहादुर यादव, अरविन्द यादव, अभिषेक उपाध्याय, मो. जावेद, अरविन्द सोनकर, इन्द्रजीत यादव, सुमन सिंह, विनय विश्वकर्मा, श्याम यादव, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ राम कृपाल यादव, कक्कू शुक्ल, मो. शाहिद, रवि गुप्ता, अमित यादव, तूफानी यादव, श्याम चन्द्र यादव, रवि कुमार गौतम, जुवेदा खातून, अमर अग्रहरि, पारस यादव, मो. जहीर, शिव कुमार गुप्ता, सूरज यादव, शफीक अंसारी, भोला पाण्डेय आदि शामिल रहे।