Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार स्व0 अनिल कुमार श्रीवास्तव की पुण्य तिथि 18 सितम्बर को मनायी जायेगी

बस्ती 07 सितम्बर , पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व0 अनिल कुमार श्रीवास्तव की पाचवीं पुण्य तिथि 18 सितम्बर दिन गुरूवार को बस्ती प्रेस क्लब के सभागार मे मनायी जायेगी।
आज यह जानकारी देते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया है की पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व0 अनिल कुमार श्रीवास्तव की पांचवीं पुण्य तिथि प्रेस क्लब सभागार मे 18 सितम्बर को समारोह पूर्वक मनायी जायेगी। श्री श्रीवास्तव ने पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा और
पर्यावरण के क्षेत्र मे ऐतिहासिक कार्य किया है।उनकी स्मृति मे स्वास्थ्य कैम्प एंव रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। इसके साथ-साथ कई जगहों पर पौध रोपण और वृद्वा आश्रम में फल वितरण किया जायेगा। जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है।

Check Also

बनकटी ब्लॉक परिसर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

बनकटी बस्ती( वकील अहमद सिद्दीकी ) बनकटी ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी के निर्देशानुसार …