Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

विकास प्राधिकरण की अगुवाई में स्काउट टीम ने किया सहयोग

बस्ती।बस्ती महोत्सव में मा.लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला जी के आगमन पर,200 स्काउट गाइड वालंटियर जिला प्रशासन की पहल पर,सचिव बस्ती विकास प्राधिकरण(बीडीए) के नेतृत्व में स्काउट गाइड वालंटियर ने 100 ऊंचे राष्ट्र ध्वज को फहराने के कार्यक्रम में योगदान किया,स्काउट की कलर पार्टी एस्कोर्ट करके ध्वज स्थल तक ले गई,
यह जानकारी देते हुए जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट एवं जनपदीय स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह,एस आर जी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय से मिले कार्यक्रम के क्रम में सभी वालंटियर शास्त्री चौक पर एकत्रित होकर कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सहयोग किया।
कार्यक्रम में मा. सांसद हरीश द्विवेदी, सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, आईजी एके राय, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, विधायक दयाराम चौधरी, संजय जयसवाल, अजय सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, रवि सोनकर, बस्ती विकास प्राधिकरण से अधिशासी अभियंता पंकज पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल,स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह,गाइड कमिश्नर नीलम सिंह,सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर सुरेश प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष विद्या धर वर्मा,सचिव हरेन्द्र सिंह,लीडर ट्रेनर जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय,राम सुधाकर पाण्डेय,माता प्रसाद त्रिपाठी,शिव पूजन वर्मा,अर्चना चौधरी,दुर्गेश यादव,राम कुमार वर्मा,ट्रेनिंग कौंसलर अबू अनस,नेहा,शीबा,सौरभ,राजमन,शालिनी,सरोज सिंह,फैजान अहमद,सर्व दमन सिंह,सिरसिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय,जीआईसी, जीजीआईसी,झिनकू लाल त्रिवेणी प्रसाद इण्टर कालेज,बेगम खैर,आर्य कन्या,सूर्य कुमारी पाण्डेय इण्टर कालेज,पूर्व माध्यमिक,डारीडीहा पूर्व माध्यमिक,नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय के स्काउट,गाइड एवं अन्य पदाधिकारियों की सहभागिता रही।