Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

जयन्ती पर याद किये गये छत्रपति शिवाजी

बस्ती । अपना दल एस द्वारा शुक्रवार को जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के संयोजन में लोहिया काम्पलेक्स स्थित पार्टी कार्यालय पर वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज को उनके 391 वीं जयन्ती पर याद किया गया।
शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये विवेक कुमार चौधरी ने कहा कि वे भारत के एक महान योद्धा और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपने पराक्रम, शौर्य और कुशल युद्ध नीति के बल पर मुगलों के छक्के छुड़ा दिए थे। उन्होंने 1674 में मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी। उन्होने कहा था कि स्वतंत्रता वह वरदान है, जिसे पाने का अधिकार हर किसी को है। उनके इस संदेश को आत्मसात करने की जरूरत है।
छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से प्रदीप पटेल राना, अभय चौधरी, रमेश चन्द्र गिरी, शिव कुमार पटेल, अमित सिंह पटेल, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, दीप चन्द पटेल, आदर्श पटेल, संभरथ चौधरी, लवकुश पटेल, अमरनाथ निषाद, महेश कसौधन, राहुल पटेल, शिवपूजन पटेल, घनश्याम लाल श्रीवास्तव, राजकपूर आदि शामिल रहे।