Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

सपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव बने अमरेन्द्र पाण्डेय शिबलू, स्वागत 23 को

बस्ती । समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. मनोज कुमार पाण्डेय ने अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ को प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा है। अमरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जो दायित्व सौंपे गये हैं, प्रदेश व्यापी अभियान चलाकर उसका निष्ठा से पालन कराया जायेगा।

अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ को समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव, सुमन सिंह, विपिन शुक्ल, यज्ञेश पाण्डेय, कक्कू शुक्ल, अतुल चौधरी, मो0 उमर, मो0 सलीम, विश्वम्भरनाथ तिवारी, सिद्धेश सिन्हा, फिरोज इराकी, महेश तिवारी, मनोज कुमार जायसवाल, अनूप सिंह, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, रितेश यादव, जोखूलाल यादव, ज्ञानचन्द चौधरी, पिकूं चौधरी सहित पार्टी के अनेक नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ के प्रथम बस्ती आगमन पर आगामी 23 फरवरी मंगलवार को उनका स्वागत किया जायेगा।