Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

तकनीकी सहायक ने दी महिला उत्पादक प्रेरणा समूह की जानकारी

दुबौलिया/बस्ती । उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के आर्थिक रूपांतरण के उद्देश्य एक योजनाबनाई गई है, इस योजना में 17 जिले के 53 ब्लॉक चयनित हुए हैं उसी के तहत दुबौलिया विकासखंड के आराजी डूडी धरमूपुर मुस्तहकम में तकनीकी प्रशिक्षक द्वारा उत्पादक समूह के बारे में जानकारी प्रदान की जिसमें महिलाएं अपनी आमदनी के लिए किस प्रकार से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकती हैं उस पर चर्चा किया गया।
विकासखंड के आराजी डूही धरमूपुर मुस्तहकम गांव में बने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी सहायक उमेश मिश्रा ने बताया महिलाएं सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया उन्होंने कहा महिलाएं कृषि उत्पाद, दुग्ध उत्पादन व अन्य संसाधनों से खुद कार्य कर आत्मनिर्भर बन सकती है। उत्पादक समूह में स्वयं सहायता समूह में जुड़ी महिलाएं सदस्य बन सकती हैं इसमें 20 महिलाओं का होना अनिवार्य होता है ।
इस मौके पर शालिनी, रीना, पार्वती, अंजनी,सुनीता, उषा, गुड़िया, सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रहे इस दौरान दुबौलिया विकासखंड के ब्लॉक मिशन अधिकारी पवन तिवारी एवं बृजेश कुमार शर्मा ने भी महिलाओं को जानकारी दीं।