Sunday, June 30, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा की बैठक सम्पन्न

संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक वृहस्पतिवार को बेलहर कला मंडल कुसुरु खुर्द समय माता मंदिर पर संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री विनोद पांडे, जिला उपाध्यक्ष अत्रिमुनि राय,कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलहर कला मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अजीत राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रामहित चौहान द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा यह आह्वान किया गया कि 7 दिसंबर 2021 समय 11:00 बजे दिन में गोरखपुर फार्टिलाजर के मैदान में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन हो रहा है।जिसमें मंडल के सभी सेक्टर अध्यक्ष अपने-अपने सेक्टर में अधिक से अधिक संख्या को लेकर गोरखपुर फर्टिलाइजर मैदान में पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनें एवं लाभ उठाएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेलहर कला मंडल के मंडल प्रभारी श्री मुरली मनोहर चौरसिया,श्री भीम बहादुर सिंह,श्री अरविंद नाथ त्रिपाठी ,श्री लाल बहादुर चौहान किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, श्री जितेंद्र यादव,श्री प्रमोद यादव ,श्रीवास्तव जयसवाल ,गोपाल सिंह, इंद्र प्रकाश मिश्रा ,किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष उदय राज यादव , दयाराम,आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।