Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

गायत्री शक्तिपीठ बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पर्व

बस्ती। मंगलवार को प्रातः काल यज्ञ संस्कार के साथ पर्व प्रारम्भ हुआ 24 घंटे अखंड जप की पूर्णाहुति के साथ बसंत पर्व बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया | सायंकालीन कार्यक्रम में भक्ति संगीत,पर्व पूजन, दीप महायज्ञ के द्वारा भक्तो साधको ने आज के दिन की महत्ता की अनुभूति की | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधि० वीरेन्द्र नाथ पांडेय ने परमपूज्य गुरुदेव पं० श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन पर प्रकाश डालते हुए गुरुवर के द्वारा रचित सत्साहित्यो का महत्व पर प्रकाश डाला | गायत्री शक्तिपीठ के संचालक पं० राम प्रसाद त्रिपाठी ने बसंत पर्व को सामूहिक साधना का पर्व बताया | पूज्य गुरुदेव ने इस दिन अपने गुरुदेव का साक्षात्कार किया था | इसलिए बसंत पर्व को अपना आध्यात्मिक जन्मदिवस मनाया करते थे | गायत्री परिवार की विश्व भर में फ़ैली लाखो शाखाओ,करोडो परिजनों ने ज्ञान,कला,विद्या की देवी माता सरस्वती के अवतरण दिवस को परम पूज्य गुरुदेव के आध्यात्मिक जन्मदिवस के रूप में मनाते है | ऐसा उदबोधन देते हुए गायत्री शक्तिपीठ/गायत्री परिवार ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी पं० राम चंद्र शुक्ल जी ने गायत्री शक्तिपीठ की स्थापना उसके औचित्य एवं महत्ता का वर्णन करते हुए श्रेष्ठ विचारो के प्रचार प्रसार पर बल दिया और समाज के प्रत्येक नेक कार्यो में गायत्री परिवार एवं गायत्री शक्तिपीठ बस्ती को आगे बढ़कर सहयोग करने का आश्वासन दिया |

कार्यक्रम में मुख्य रूप से के० के० पांडेय,जगदम्बिका पांडेय,सर्वेश श्रीवास्तव,कपिल देव मिश्र,कांती चौरसिया,उपेंद्र उपाध्याय, दिनकर, प्रभाकर,विशाल राजकुमार, विवेक, महेश्वरानंद,श्रवण शुक्ल,पुष्पा सिंह,श्याम नारायण सिंह,जय प्रकाश नारायण,निर्मला,श्याम पांडेय,स्वामी दयाल त्रिपाठी,हरिशंकर शुक्ल आदि लोगो ने महत्तवपूर्ण भूमिका निभायी |