Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने की स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

बस्ती। राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट कार्यकर्ता महेन्द्र श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शहर के कटरा तिराहे पर पिण्डारी हॉस्पिटल के निकट नजूल की भूमि में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग किया है। महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कटरा तिरो से लेकर पिण्डारी हॉस्पिटल तक सड़क की पटरियों और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हैं। इन्हे हटवाने के साथ ही स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करवा दी जाये तो शहर का सौंदर्य भी बढ़ जायेगा और समाज का जागरूक तबका प्रेरित होकर अतिक्रमण पर नजर रखेगा।

राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के मंडल विधि सचिव महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा बस्ती शहर में प्रतिमाओं की कमी नही है, आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की 5 प्रतिमायें हैं, जबकि स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित किये जाने की मांग वर्षों से लम्बित है। 130 करोड़ भारतीयों के प्रेरणास्रोत एवं समूचे विश्व में हिन्दू धर्म का पताका फहराने वाले स्वामी जी की प्रतिमा स्थापित होने से जनपदवासी गौरवान्वित होंगे।